Categories: बड़ी खबर

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित डीएसपी की गोली मार कर हत्या

Bharat varta desk:

पंजाब के जालंधर में संगरूर में तैनात डीएसपी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. डीएसपी दलबीर सिंह देओल की लाश सोमवार को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ी मिली. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जालंधर के ही एक गांव में डीएसपी दलबीर की कुछ लोगों के साथ लड़ाई हो गई थी. इस दौरान इन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली भी चला दी थी. लेकिन अगले दिन गांव वालों के साथ उनकी सुलह हो गई थी.

ADCP बलविंदर सिंह रंधावा के अनुसार हमें किसी ने फोन करके सूचना दी थी कि बस्ती बावा खेल के पास किसी की लाश पड़ी हुई है. हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लाश डीएसपी दलबीर की है. जो कि संगरूर में तैनात थे. उनके सिर पर चोट भी लगी हुई थी. पंजाब पुलिस शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन पोस्टमॉर्टम में डीएसपी की गर्दन में फंसी हुई गोली मिली है. घटना के बाद से डीएसपी की सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है.

डीएसपी के दोस्तों के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात को उन्होंने नये साल की पार्टी के बाद डीएसपी को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था. घटना के वक्त डीएसपी के साथ उनके गार्ड मौजूद नहीं थे. पंजाब पुलिस बस स्टैंड के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले में डीएसपी के घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि डीएसपी की मौत से संबंधित कोई सुराग मिल सके. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago