
Bharat varta desk:
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली के सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विभव को कुछ देर पहले ही अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में लिया गया था और वहां से पुलिस उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई थी. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं.
विभव रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव का रहने वाला है. वह अरविंद केजरीवाल का पीए बताया जाता है.इसके पिता महेश्वर राय बीएमपी के सिपाही पद से स्वेक्षिक अवकाश ले चुके हैं। विभव ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाईकी है. वह करीब 15 सालों से अरविंद केजरीवाल के साथ है.
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More