अरवल: मोथा सूर्य मंदिर में लोक गायिका नीतू नवगीत के भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता, विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

समाज में समरसता का होना जरूरी : विधायक

अरवल: अरवल नगर परिषद के मोथा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर विकास समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अरवल के नवनिर्वाचित विधायक महानंद सिंह के द्वारा किया गया। महानंद सिंह ने कहा कि अरवल जिले में सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। बिना समरसता एवं समभाव के किसी भी जिले एवं राज्य का विकास संभव नहीं है। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्ति गीतों एवं भजन का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने अनेक लोकप्रिय भक्ति गीतों की प्रस्तुति करके उपस्थित लोगों को झुमा दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने गणेश वंदना- मंगल के दाता से की। फिर उन्होंने देवी जी का पचरा निमिया के डार मैया लागेली झुलनवा झूली झूली ना गीत गाया। भगवान शिव की स्तुति में कई भजन गाए। भोला के देखेला बेकल भइले जियरा और का ले के शिव के मनाई हो भजनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम में उन्होंने हनुमान जी का गीत प्रतिपाला रखवाला तुम हो लाल लंगोटी वाला गाया। नीतू नवगीत ने कहा कि भजन कीर्तन करने से मन को शुद्धि और शांति प्राप्त होती है। हमें सुबह शाम प्रभु को याद करना चाहिए और सच्चे मन से पूजा-अर्चना करना चाहिए। कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने कहा कि पूर्णिमा तथा सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर हमें गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। उन्होंने मांगी ला हम वरदान हे गंगा मैया गीत भी गाया।

कार्यक्रम में भोला कुमार ने नाल पर, मनोज कुमार ने कैसियो पर, सोनल कुमार ने की पैड पर तथा सत्तू जी ने तबला पर संगत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने की। इस अवसर पर पधारे अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहन कुमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर विकास समिति के सचिव अमिताभ शर्मा,सोनू यादव, मंडल यादव ,सुरेश यादव, मृत्युंजय कुमार ,राकेश शर्मा का अहम योगदान रहा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago