
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है। लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी।
लोक निर्माण विभाग इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। सरकार जल्द ही इस संबंध में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। अयोध्या के अलावा लखनऊ, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर और प्रयागराज में भी एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा।
इसके साथ ही अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखने का विचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर कैबिनेट में जल्द फैसला हो सकता है। कल्याण सिंह अलीगढ़ के अतरौली में ही जन्मे थे।
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More