
Bharat varta desk: व्हाइट हाउस ने भारतीय-अमेरिकी लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष झा को राष्ट्रपति जो बाइडन के कोविड-19 प्रतिक्रिया समन्वयक पद पर नियुक्त किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि बाइडेन के कोविड -19 समन्वयक जेफ जेंट्स और उप समन्वयक नताली क्विलियन अगले महीने प्रशासन छोड़ रहे हैं। डॉ. झा की नियुक्ति की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें अमेरिका के प्रमुख लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हुए उनके कामकाज की प्रशंसा की है।
डॉ. आशीष झा ब्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन हैं।
51 साल के आशीष के. झा बिहार मधुबनी के पुरसोलिया गांव में जन्मे थे। उनका परिवार 1979 में टोरंटो, कनाडा और 1983 में अमेरिका जाकर बस गया। झा ने 1988 में न्यू जर्सी के बूनटन हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद 1992 में कोलंबिया से अर्थशास्त्र में बी.ए. पूरी की. झा ने 1997 में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एम.डी. की डिग्री ली।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More