
Bharat varta desk,: देश के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया है। चाईबासा में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हेंमत सरकार पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन ने झारखंड को तबाह कर दिया है. ये सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है. अमित शाह ने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया, खतियान नीति के नाम पर आदिवासी समाज को धोखा दिया, शिक्षा के नाम पर नौनिहालों को धोखा दिया. चाईबासा क्षेत्र की बंदोबस्ती 1964 में हुई. हो जनजाति के भाई-बहन कान खोलकर सुन लें. पूरी बंदोबस्ती 1964 में हुई, अब ये कहते हैं कि 1932 के खतियान के आधार पर ही नौकरी देंगे. तो चाईबासा वालों को नौकरी मिलेगी? उन्होंने कहा कि सिंहभूम से कमल भेज दीजिए, हम क्षेत्र का विकास करेंगे. उन्होंने कहा कि नौकरी की संख्या बढ़ा दो. अगर ऐसा करने का दम नहीं है, तो कुर्सी खाली कर दो. हम यह काम करेंगे. आदिवासी, गैर-आदिवासी, पिछड़ा आदिवासी, ये क्या लगा रखा है? झारखंड को बर्बाद करने पर क्यों तुले हो? झारखंड के लोगों ने ही आपको मुख्यमंत्री बनाया. मुख्यमंत्री बनने के बाद आपने पूरी की पूरी सरकार लुटेरों और दलालों के हाथ में दे दी. अवैध घुसपैठिये जनजातीय बच्चियों से जबरन शादी कर रहे हैं. उसके बाद उनकी जमीन ऐंठ रहे हैं. मैं आज चेतावनी देने आया हूं, हेमंत सोरेन सरकार को कि घुसपैठियों की इस हिमाकत को रोकिए, वर्ना झारखंड की जनता आपको माफ नहीं करेगी. इसका पता आपको वर्ष 2024 के चुनाव में चल जाएगा.2024 में कमल खिल जाएगा.
गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड से पुरे भारत की गरीबी यहां से मिटाई जा सकती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जब हमारी सरकार यहां थी तो हमारी सरकार ने यहां शिक्षा और विद्युत… हर तरह का काम शुरू किया था, लेकिन फिर ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह कर के रख दिया. अटल जी ने बिहार से राज्य को अलग करने की मांग को पूरा किया था. आज चाईबासा में गृह मंत्री के मंच पर भाजपा के तीन- तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास समेत भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More