
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बिहार के राजद समर्थक लालू प्रसाद यादव के पटना आने का इंतजार कर रहे हैं मगर अभी लालू समर्थकों की यह उम्मीद पूरी होने वाली नहीं है. बिहार समेत देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लालू यादव के परिवार ने अभी आरजेडी सुप्रीमो को एम्स में ही रखने का निर्णय लिया है. लालू के बेटे और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी तथा परिवार के अन्य सदस्य इस फैसले पर अभी मंथन जारी रखे हुए हैं. लालू के परिवार के सदस्यों का मानना है कि बेल मिलने से समर्थकों में काफी खुशी है. लालू इतने दिनों के बाद जब पटना पहुंचेंगे तो उनसे मिलने वालों की भीड़ लगेगी. कोरोनावायरस संक्रमण के इस दौर में यह काफी खतरनाक होगा. ऐसे में वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अभी एम्स में ही उन्हें रखने पर परिवार के लोग मंथन कर रहे हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More