राज्य विशेष

अब 60 साल तक काम करेंगे बिहार ग्राम कचहरी के सचिव

पटना संवाददाता: बिहार के ग्राम कचहरी में तैनात सचिव अब 60 साल की उम्र तक काम करेंगे. अभी तक इनका चयन 5 वर्षों के लिए होता है. इसके बाद उनका एक्सटेंशन भी किया जाता है मगर अब जो एक बार बहाल होगा वह 60 साल तक काम करेगा. जो सचिव अभी सेवा में है वे भी अब साठ साल की उम्र तक बने रहेंगे.
हालांकि पंचायती राज विभाग के इस प्रस्ताव को अभी कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है. उसके बाद इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा और सभी जिलों के डीएम को चिट्ठी जाएगी. सचिवों का काम ग्राम कचहरी के कामकाज का संचालन करना है. रुपए मानदेय मिलता है. बता दें कि बिहार में8387 पंचायत और सभी में ग्राम कचहरी का गठन किया गया है. अभी राज्य में करीब 800 सचिवों के पद खाली हैं. सचिवों के संबंध में पंचायती राज विभाग में नए प्रावधानों का जो प्रस्ताव तैयार किया है उसमें उनका ट्रांसफर किए जाने की भी व्यवस्था की गई है. काम में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें पद से हटाया जा सकता है या ट्रांसफर किया जा सकता है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

22 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago