
Oplus_0
Bharat varta Desk
प्
सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल के तहत संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमे कांग्रेस के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी रहे ललन कुमार की अगुवाई में शहर के महा दलित टोला महेशी में गाँव में हुआ।
जहां ललन कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा का मकसद समाज को बराबरी की ओर ले जाना है। आज देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। बिहार में बलात्कार, हत्याएं, भगदड, ट्रेन ,में हादसे , सड़क पर दुर्घटनाएँ हो रही हैं। फिर भी कुछ लोग कहते है कि राज्य डबल इंजन कि सरकार सुरक्षित हाथो में है। ट्रेने बिक रही है , प्लेन बिक रहे है | देश कि संपत्तियों सस्ते दामों पर खास दोस्तों को दी जा रही हैं।चुनाव की चर्चा भी गलत दिशा में जा रही है। लोग पूछते हैं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। असली सवाल यह होना चाहिए कि क्या स्कूल बनेंगे , अस्पताल बनेंगे , सड़के बनेगी। अगर ये नहीं होगा तो सीएम कौन बना ,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता | सुल्गागंज में विकास क्या हुआ, चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलवाला है। ललन कुमार ने लोगो से कहा कि पूरे बिहार कि 243 सीटों पर बदलाव की आवाज उठाएं। प्रत्याशी कौन है या चुनाव चिन्ह क्या है , यह नहीं देखना है। देखना यह है कि राज्य में अन्याय और न्याय के बीच संघर्स चल रहा है। सरकार गरीबो से टैक्स वसूलती है और अमीरों का कर्ज माफ करती है। देश में 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बड़े उद्योगपतियों का माफ किया गया है। गरीबों से कहा जाता है कि सड़क , अस्पताल , शिक्षा और रोजगार के लिए पैसा नहीं राज्य अब लीडर नही डीलर के हाथो में है जो राज्य के संपतियों सौदा कर रहे है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More