
सेंट्रल डेस्क
लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों को अब सस्ता खाना नहीं मिलेगा. 30 -40 रुपया में खाना और ₹12 में डोसा की सुविधा खत्म कर दी गई है. क्योंकि अब संसद की कैंटीन के लिए सभी तरह की सब्सिडी केंद्र सरकार ने बंद कर दी है.
सांसदों की इस सुविधा के खिलाफ कई प्लेटफार्म पर सवाल उठ रहे थे.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जानकारी दी है कि सांसदों और अन्य लोगों को खाने पर मिलने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है.अब कैंटीन में मिलने वाला खाना तय दाम पर ही मिलेगा. पिछले मानसून सत्र में ही इस सुविधा को खत्म करने का फैसला लिया गया था मगर ऐसा नहीं हो पाया और अब बजट सत्र से लागू हो पाएगा.
साल में आठ करोड़ बचेगा
संसद की कैंटीन व्यवस्था का संचालन रेलवे की जगह पांच सितारा होटल अशोक का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी भारतीय पर्यटन विकास निगम करेगी. सब्सिडी खत्म होने से लोकसभा सचिवालय को सालाना करीब आठ करोड़ रुपये की बचत होगी.
कितने में मिलता था खाना
संसद के कैंटीन में खाने का दिन बहुत सस्ता रहा है.जानकारी के मुताबिक 50 रुपए में चिकन करी और शाकाहारी खाना 35 रुपए प्लेट मिलता है. वही प्लेन डोसा मात्र 12 रुपए में मिलता है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More