
चिराग ने भी किया पलटवार, कहा – नीतीश कुमार के दबाव में है भाजपा नेता, नरेंद्र मोदी ही हमारे नेेेता
पटना, न्यूज़ एन लाइव विशेष संवाददाता। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है बिहार के चुनावी माहौल में हर दिन तल्खी बढ़ती जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने आज संवाददाता सम्मेलन में राजद नेता तेजस्वी के साथ-साथ लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोजपा हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं है। चिराग भ्रम में न रहें और भ्रम न फैलाएं। नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। हमारा गठबंधन जदयू के साथ है और हम जदयू के साथ ही चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग ने अपना रास्ता चुना है, लेकिन वे खुद उलझन में हैं कि किस तरफ हैं। वे हमारे साथ नहीं हैं। वे राजद के खिलाफ भी हैं और उसे शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। पार्टी पूरी तरह से कनफ्यूज्ड है।
भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि रोजगार वो देगा जो राजगार पाने के काबिल हो। अवसर को पैदा करने के लिए खुद आगे आना होता है। वो क्या जानेंगे जो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए।
वहीं दूसरी ओर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दबाव में है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उनके प्रति समर्थन व्यक्त करते हैं। इसीलिए उन्होंने यह तय किया है कि जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे मगर भाजपा के खिलाफ नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी तरह विश्वास है कि चुनाव बाद भाजपा के नेतृत्व में भाजपा- लोजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। चिराग ने यह कहा कि वे किसी भी कीमत पर उस सरकार में शामिल नहीं होंगे जिसका नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व स्वीकार करने के बजाए वे विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More