
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ट्रेनिंग सेंटर के बाहर किए गए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि विस्फोट में स्कूली बच्चों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं. हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है. धमाका काबुल शहर के पुल-ए-खोश इलाके में हुआ. अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के मुताबिक धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अब तक 30 लोगों के घायल होने की सूचना है. बीते दिनों अफगानिस्तान में तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं. दूसरी ओर तालिबान और सरकार के प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में दशकों लंबे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता कर रहे हैं. वहीं अमेरिका ने फरवरी में तालिबान के साथ शांति समझौता किया है, जिससे देश से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी का रास्ता खुल गया है. इससे पहले शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन आ गई थी, जिसमें आम लोग बैठ हुए थे. गजनी के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई. इस विस्फोट की चपेट में पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी आ गई जो पहले विस्फोट के स्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए जा रही थी. उन्होंने बताया कि विस्फोटों में कई अन्य स्थानीय लोग भी जख्मी हुए हैं. फिलहाल हमलों की जांच की जा रही है. इन हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है. स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि तालिबान ने ये बम लगाए थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More