
अपने घर में चक्कर खाकर फर्श पर गिरे पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, अस्पताल में भर्ती
Bharat Varta desk
पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा को शहर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.सांसद की तबीयत बिगड़ने की सूचना पाकर पूर्णिया जिलाधिकारी राहुल कुमार अस्पताल पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया . घटना के बाद अस्पताल के सामने सांसद के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद है और उनके ठीक होने की भगवान से दुआ कर रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह अपने घर में फर्श पर फिसल कर गिरने के कारण सांसद के सिर में काफी चोट आई है. बताया जा रहा है कि चक्कर आने के कारण वे अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है जहां डॉक्टर उनकी इलाज में लगे हुए हैं. उनका सीटी स्कैन कराया गया है.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More