
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने दिए 10111 छात्राओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिसकी परिकल्पना आप सभी ने की थी। वह भी पूर्ण हुआ। यह हर्ष का दिन है। बतौर नर्स नव जीवन का शुभारंभ आपके जीवन में हो रहा है। यह सुखद है कि आप सभी पढ़ लिखकर झारखण्ड के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई कड़ी के रूप में जुड़ कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी। आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। अपने भविष्य को सुनहरा बनाने में यह प्रशिक्षण आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की SPV प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज के छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर नर्सिंग कौशल कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त 111 छात्राओं छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 60 नर्स अपोलो ग्रुप, 31 नर्स नाइन क्लाउड हॉस्पिटल एवं 20 नर्स मेदांता व अन्य अस्पतालों से जुड़ेंगी।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More