बड़ी खबर

अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत, बवाल

Bharat varta desk: पटना से लेकर बिहार के हर जिले में हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन कहीं ना कहीं से दुर्घटना में जान जाने की खबर आ रही है। राजधानी पटना भी इस मामले में रेड जोन में है।
आज सुबह एक अनियंत्रित कार ने टहलने जा रहे 6 लोगों को कुचल दिया जिसमें दो की मौत मौके पर हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए।घटना पटना सिटी के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास रोड की है। गुस्साए लोगों ने कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार जीरोमाइल की ओर से मीठापुर की ओर जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग कार से कूदकर भाग गये। पुलिस ने चालक समेत एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान घनश्याम त्रिवेदी और अशोक कुमार के रूप में हुई है। मृतक घनश्याम त्रिवेदी मूल रूप से नालंदा के रहने वाले थे और वन विभाग से सेवानिवृत्त होकर पटना में रहते थे। घटना के विरोध में लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना है कि पटना में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है मगर पुलिस का अनियंत्रित गाड़ियों के परिचालन पर कोई ध्यान नहीं है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

13 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago