
Bharat Varta desk
उत्तर प्रदेश में बदलाव की चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक आज दिल्ली पहुँच रहे हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट करेंगे. योगी के इस दौरे और मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री से योगी आदित्यनाथ के रिश्तो में आई खटास के बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. प्रधानमंत्री द्वारा यूपी के मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर ट्वीट करके बधाई नहीं दिया जाना और यूपी भाजपा के सोशल हैंडलस से प्रधानमंत्री का फोटो हटा दिए जाने को योगी के दिल्ली से बढ़ती दूरी के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में एकाएक उनकी दिल्ली यात्रा में राजनीति की धड़कनें बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ आगामी चुनाव की तैयारी, संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करेंगे. आज दिल्ली दौरे के पूर्व कल शाम को योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग को भी काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें शामिल होने के लिए सुनील बंसल हेलीकॉप्टर से लखनऊ पहुंचे थे.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More