
Bharat varta desk: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। मगर सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने इसके खिलाफ कल राज्यव्यापी प्रदर्शन किया हालांकि इस दौरान पार्टी के नेता और बिहार में विपक्षी दल का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आए मगर आज रविवार को दिल्ली में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस योजना के खिलाफ केंद्र सरकार से 20 सवाल किए।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार की बिना सोचे समझे लाई गयी योजनाएँ Take off से पहले ही Crash हो जाती है। टॉय-टॉय फुस्स हो जाती है। ऐसी योजनाओं की अकाल मृत्यु हो जाती है, लेकिन भाजपा के लोग आखिरी दम तक इनका हिप्प-हिप्प हुर्रे करते रहते है और बाद में माफी मांग लेते है। जिस देश में युवाओं की आत्मा दुखी हो तो मेरा मानना है कि इस देश की आत्मा दुखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह है कि युवाओं के साथ अग्नि से भरा ‘चार वर्षीय मजाक मत कीजिए क्योंकि पेट की भूख से बड़ी कोई आग नहीं होती। इसके साथ उन्होंने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल किए।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More