बड़ी खबर

अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद एक साथ, पीएम, सीएम ने दी बधाई


Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय दौरे से देशवासियों को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद की बधाई दी है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि ये विशेष दिन सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए।’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में परशुराम जयंती पर कहा कि, ‘देशवासियों को परशुराम जयंती की ढेरों बधाई। भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य और पराक्रम के लिए पूजनीय हैं।’
इसके पूर्व यूरोप से उन्होंने सोमवार को ट्वीट करके लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी । उन्होंने कहा, ‘ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए। सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’


इस बार तीनों महान त्योहार एक ही दिन पड़े हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने राज्य के लोगों को बधाई दी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago