
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता-
दुर्गा पूजा के पहले साहिबगंज- भागलपुर -जमालपुर होकर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के चलने की संभावना तेज हो गई है। अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल तक प्रस्तावित तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20501/02 , (सप्ताहिक )के परिचालन के संबंध में नार्थ फ्रंटियर और मालदा रेल मंडल ने 3 माह पहले टाइम- टेबल जारी कर दिया है।
रेलवे के नए रूट और प्रस्तावित टाइम टेबल के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस अगरतला से चलने के बाद अंबासा, धर्मनगर, न्यू करीमगंज, बदरपुर, होजाइ, गुवाहटी, रंगिया, बरपेटा रोड, न्यू जलपाइगुड़ी, मुुकुरिया होते हुए मालदा टाउन स्टेशन पहुंचेगी। मालदा टाउन से साहिबगंज– भागलपुर-जमालपुर-किऊल होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। पटना से खुलने के बाद सीधे दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकेगी।
राजधानी चलाने की मांग बिहार और झारखंड के इस इलाके में करीब दो दशक से हो रही है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More