
Oplus_131072
Bharat varta Desk
5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर 210 से ज्यादा भारतीय मिशन आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के मशहूर ‘रेड रोड’ से मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में PM मोदी ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.’ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण भारत और दुनिया भर में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के तहत मनाया जा रहा है. अकेले कोलकाता में ही एक साथ होने वाले योग सत्रों में लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए. ‘रेड रोड’ पर राष्ट्रीय समारोह में लगभग 35,000 लोगों के शामिल हुए. साल 2015 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के तौर पर मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, तब से प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत कई जगहों पर इन आयोजनों की अगुवाई की है.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More