
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। भदन्त डॉ धर्मप्रिय भिक्षु ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध किया कि झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण होगी। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर पावन पवित्र दलाई लामा को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि झारखंड में जहां-जहां पुरातत्व बौद्ध संस्थान है उनका पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने से बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के साथ-साथ रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के अनुरोधों पर समेकित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रकाश बरुआ, डी साय बाबू एवं निशी चतुर्वेदी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More